जिला कलक्टर ने राऊता ग्राम में की रात्रि चौपाल
जालोर 29 जनवरी। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मंगलवार को बागोड़ा उपखण्ड के राऊता ग्राम में रात्रि चौपाल कर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के समक्ष ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, विद्युत व पानी की समस्या का समाधान करने सहित विभिन्न परिवाद प्रस्तुत किए जिनको जिला कलक्टर ने गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
रात्रि चौपाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम व पंचायतीराज सहित विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर बागोड़ा उपखण्ड अधिकारी हीरसिंह चारण सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने पुलिस थाना बागोड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मंगलवार को सायंकाल पुलिस थाना बागोड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ देखी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस थाना बागोड़ा में जिला कलक्टर को पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने पुलिस थाना में स्वागत कक्ष, मैस, कार्यालय रिकॉर्ड सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
