Homeराजस्थानभाजपा का जालोर में महासंग्राम, कॉंग्रेस को होटल में बंद सरकार...

भाजपा का जालोर में महासंग्राम, कॉंग्रेस को होटल में बंद सरकार बताया, उप नेता राजेन्द्र राठौड़ भी गरजे, सांसद पटेल वायरल वीडियो को लेकर बिफरे

Published on

भाजपा का महापड़ाव में राजेंद्र सिंह राठौड़ ने की शिरकत, सैकड़ों की संख्या में जनता हुई उपस्थित।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में टूटी सड़कें बिजली पानी की अपर्याप्त आपूर्ति को लेकर पिछले 14 दिन से चल रहे धरने के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय पर महापड़ाव आयोजित किया गया। महापड़ाव में मुख्य वक्ता के रूप में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित में जनता को संबोधित करते हुए जिले में पानी की समस्या को लेकर सरकार को घेरा एवं बताया कि जिले में पानी की उपलब्ध का बहुत ही संकट है।

जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल की तत्कालीन स्थिति को बताते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता के लिए लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया गया जिसमें विपक्ष के कई नेताओं को जेल में डाल कर, उनकी आवाज को दबाया गया। भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने जिले में बिजली की स्थिति को लेकर बताया कि जिले में बिजली की स्थिति बेहद खराब है। जिले भर में बिजली गुल रहती है और अधिकांश क्षेत्रों में बिजली न के बराबर आती है।

राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल ने सरकार को सड़क के विषय को लेकर घेरा और बताया कि जालौर जिले में सड़कों की हालत बेहद खराब है और इस स्थिति के कारण कई दुर्घटनाएं होती रहती है। भाजपा जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार जनता के विरुद्ध एवं खुद की सत्ता के बचाव के लिए होटलों में बंद होने वाली सरकार है। आलाकमान के इशारों पर राजस्थान की जनता को बेसहारा छोड़ उनकी सेवा में लगी रहती है हैं।

जालोर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने जालौर जिले की स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार एवं प्रशासन को जल्द ठीक करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जिले में पेयजल, बिजली, सड़क सहित भ्रष्ट शासन व्यवस्था से जिले की जनता परेशान है।
जालोर-सिरोही सांसद देवजी भाई पटेल में बताया कि राज्य सरकार केंद्र की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को अटका के रखती है, जिसके कारण राज्य की जनता को उस योजना के लाभ से वंचित रखा जाता है।


सियाणा विधायक हमीरसिंह भायल ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि जालोर की जनता राज्य सरकार एवं प्रशासन से इस प्रकार पीड़ित है कि उन्हें आज अपने हकों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। राज्य की कांग्रेस सरकार की नींद खोलने का एकमात्र उपाय अब यही रह गया है। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह राठौड़ राज्य की कांग्रेस सरकार को कई मोर्चों पर घेरा। उन्होंने बताया कि जालोर की जनता का यह संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा सरकार को जनता की उचित मांगों को मानना ही पड़ेगा और जालौर के साथ न्याय करना ही होगा। सम्बोधन के पश्चात जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया और जिला कलेक्टर द्वारा 20 दिन का ठोस आश्वासन दिया गया।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेमराज देसाई, वन्नेसिंह गोहिल, सांवलाराम देवासी, हिम्मताराम गर्ग, जलोर जिला प्रमुख राजेश राणा, जालोर सभापति गोविन्द टाक, जालोर प्रधान नारायनसिंह राजपुरोहित, सयाला प्रधान ढोमी देवी, गेनाराम मेघवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुंखाराम राजपुरोहित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार राणा, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता मंगलसिंह सिराणा, गेनाराम मेघवाल, महेंद्र पुरोहित तवाव, भगवानाराम माली, चुन्नीलाल पुरोहित खेजड़ियाली, उम्मेदसिंह नून, जोगसिंह नरसाना, शशि कंवर भैसवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष भैरुदान चारण, ईश्वरसिंह थुम्बा, ठाकराराम मेघवाल, जिला महामंत्री हरीश राणावत, प्रकाश छाजेड़, पुखराज राजपुरोहित, जिला मंत्री भूरसिंह देवकी, लाखाराम देवासी, जितेंद्र सरगरा, पवनी मेघवाल, डॉ. शीला बिश्नोई, सुशीला सेन, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत, भावेश सोनी, चंद्रकांत सुंदेशा, जालोर नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, महेंद्र चौधरी, भरतसिंह पांथेडी, छोगाराम बिश्नोई, हरदानराम बिश्नोई, रमेश मेघवाल, प्रकाश सेन, दिनेश भाटी, इन्दर गर्ग, ललित राजपुरोहित, नाथूसिंह तीखी, दरगाराम चौधरी, बजरंगसिंह राठौड़, ललित महावर, उर्मिला दर्जी सहित समस्त मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...