Homeजालोरसांचौर जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रमः खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से हुआ शुभारंभ,...

सांचौर जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रमः खेतेश्वर धाम बिजरोल खेड़ा से हुआ शुभारंभ, जिलाध्यक्ष राव और प्रभारी अर्जुन पुरोहित ने दिखाई हरी झंडी

Published on

जन आक्रोश यात्रा आगामी 10 दिनों तक विधानसभा के प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पहुंचेगी, जन आक्रोश यात्रा के सांचौर विधानसभा प्रभारी सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित सहित जिलाध्यक्ष राव ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

सांचौर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की ओर से राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के तहत आज सांचौर विधानसभा के खेतेश्वरधाम बिजरोल खेड़ा से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जन आक्रोश यात्रा के सांचौर विधानसभा प्रभारी सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी और पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा वरिष्ठ नेता मोतीराम चौधरी और पूर्व भाजपा प्रत्याशी दानाराम चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया।

@Copy right For Marwar Patrika

जन आक्रोश यात्रा रथ लॉन्चिंग में मुख्य वक्ता सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की राजस्थान की वर्तमान सरकार भ्रष्ट, लुटेरी सरकार बन कर रह गई है। प्रदेश में किसानों की समस्या का समाधान नही हो रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। बिजली की कटौती और मनमाने बिल भेजे जा रहे है। जिससे आमजन के साथ किसान परेशान है।

@Copy right For Marwar Patrika

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा की वर्तमान समय में पूरे राजस्थान में लूटपाट, डकैती, गैंग रेप, घूसखोरी, चरम सीमा पर है। लेकिन राजस्थान की निकम्मी नकारा सरकार लापरवाह होती जा रही है। राजस्थान सरकार खुद के गृह कलेश के कारण होटलों और बाड़ेबंदियांे में 4 साल निकाल कर लोगांे को गुमराह करने में लगी है। जन आक्रोश यात्रा के जरिए हम सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखेंगे और आने वाले समय में आम जनता के हित के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे।

@Copy right For Marwar Patrika

सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा की चुनावों के वक्त राहुल गांधी ने राजस्थान में 1 से 10 तक गिनती करके कर्ज माफी का वादा किया वो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। भाजपा नेता दानाराम चौधरी कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा चल रही है जबकि आज तक कांग्रेस ने भारत को तोड़ने का ही कार्य किया है। हर बार भारत के टुकड़े करने में कांग्रेस का योगदान रहा है। जिन्होंने देश को तोड़ा वो क्या जोड़ेंगे।

@Copy right For Marwar Patrika

जन आक्रोश यात्रा सांचौर विधानसभा मुख्य वक्ता लुंबाराम चौधरी ने कहा की आज वर्तमान में किसानों को फसलें हेतु पानी की जरूरत है लेकिन ये सरकार किसानों को पानी नही दे पा रही है। किसानों मजबूरन आंदोलन धरने करते है लेकिन राजस्थान सरकार भ्रष्टाचार के नशे में चूर और मस्त है।

जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने बताया की दिनाक 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक जन आक्रोश यात्रा रथ विधान सभा के प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंचेगी। इस भ्रष्ट निकम्मी सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखेंगे। जन आक्रोश रथ के साथ एक शिकायत पेटी है जिसमे आम जनता की समस्याओ को शिकायत पेटी में एकत्रित मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। जन आक्रोश यात्रा हेतु मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। जो प्रतिदिन जन आक्रोश यात्रा की व्यवस्थाएं देखेगी।

@Copy right For Marwar Patrika
जन आक्रोश यात्रा शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, लुंबाराम चौधरी सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुंखाराम राजपुरोहित, मोतीराम चौधरी, जन आक्रोश यात्रा विधानसभा संयोजक प्रकाश छाजेड़, जिला मंत्री डॉ शीला विश्नोई, जिलामंत्री प्रवीण माली, सहसंयोजक आनंद चौधरी, मितेश चौधरी, अरणाय मंडल अध्यक्ष जैसाराम भील, झाब मंडल अध्यक्ष रामगोपाल बुढ़िया, सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाना, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, अरणाय महामंत्री महादेवाराम चौधरी, ओबाराम प्रजापत, झाब मंडल महामंत्री सोमदान चारण, नरिंगाराम चौधरी, सांचौर मंडल महामंत्री शम्भुसिंह राव, भरतदास संत, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री दुर्गाराम बेनीवाल, सीए सोहनलाल खत्री, गणपत पुरोहित खिरोड़ी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरिया देवासी, किसान मोर्चा जिला मंत्री कृष्ण कुमार देवासी, झाब भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पारस सोनी, सत्यपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजू देवासी, अरणाय महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष देचूदेवी गोस्वामी, झाब महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू कंवर, संतोष कंवर, सारदा देवी सेन, भुराराम दर्जी, नरेंद्रसिंह केसुरी, रावताराम खत्री, पदमाराम चौधरी, भगाराम जाट, मंगलसिंह जोजावत, प्रताप देवासी, केवाराम पुरोहित सहित भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...