Homeजालोरजालोर में मनाई अमर शहीद सरदार भगतसिंह की जयंती, विधायक गर्ग ने...

जालोर में मनाई अमर शहीद सरदार भगतसिंह की जयंती, विधायक गर्ग ने अर्पित की पुष्पांजलि

Published on

जालोर। हिन्दू युवा संगठन संस्था के तत्वावधान देश की आजादी के लिये जो हंसते हुये फांसी पर चढ गये वीर अमर शहीद सरदार भगतसिंह की जयंती पर पुष्पाजंली कर मनाई गई। नगर उपाध्यक्ष हेमेन्द्रसिंह बगेडिया ने बताया कि मात्र 23 साल की उम्र में देश की आजादी के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले युवाओं के आदर्श कहे जाने वाले अमर शहीद सरदार भगतसिंह की जयंती पर शहीद स्मारक रेल्वे स्टेशन पर संस्था द्वारा पुष्पाजंली कर उनकी जयंती को मनाया गया।

जयंती कार्यक्रम में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग व अधिवक्ता केशव व्यास अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने की। कार्यक्रम में सर्व प्रथम शहीद सरदार भगतसिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्पमाला व पुष्प अर्पित कर की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने सरदार भगतसिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किये गये।

कार्यक्रम में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि संस्था द्वारा हमेशा देश के वीर महापुरूषों को याद करना उनके जीवन से प्ररेणा लेना आदि कार्य कर हमारे समाज में एक आदर्श जीवन की स्थापना करना है इसलिये सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने कहा कि भगतसिंह सहित कई अन्य देशभक्तों की प्रतिमा इस शहीद स्मारक पर लगानी चाहिये। साथ ही कहा कि शहीद स्मारक पर भगतसिंह सुखदेव व राजगुरू की बडी प्रतिमा को शहीद स्मारक पर लगाकर हमारे आदर्श को युवाओं में जोश भरने का कार्य करगे।

अधिवक्ता केशव व्यास ने कार्यक्रम मेें भगतसिंह के जीवन के बारे में प्रकाश डाला। उन्होने भगतसिंह के बाल्य अवस्था से लेकर जलीयावाला बांग काण्ड और भगतसिंह के अंतिम समय तक के जीवन के बारे में बताया। अंत में संस्था महामंत्री अर्जुनसिंह ने सभी का आभार जताते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया और विजय दशमी के उपलक्ष में आयोजित होने वाले शस्त्र पूजन के बारे सभी को आमंत्रित किया।

कार्यक्रम में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सोलंकी अधिकवक्त, संस्था महामंत्री अर्जुनसिंह पंवार, संस्था कोषाध्यक्ष मंगलाराम सांखला, अधिवक्ता केशव व्यास, नगर संगठन मंत्री महेन्द्र राठोड, अधिवक्ता संजय बोराणा, जीतेन्द्र सरगरा, दिनेश बारोट, पपु गोयल, रमेश बारूपाल, मीठालाल प्रजापत, एडवोकेट ओम सोनी सहित कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...