बावरला (सांचौर)। अपनी बेबाक शैली और जन-सरोकार से मरुधरा में युवा दिलों की धड़कन बन चुके शिव के निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी आज (25 अक्टूबर 2025) बावरला (सांचौर) में आयोजित क्षत्रिय युवा संघ क्रिकेट प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाएंगे। देर रात उनके आगमन की खबर से क्षेत्र के युवाओं और ग्रामवासियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। भाटी, जो अपनी ऊर्जावान उपस्थिति और जुझारू तेवर के लिए जाने जाते हैं, रात्रि करीब 1:00 बजे नीलकंठ क्रिकेट खेल मैदान बावरला में आयोजित 'रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2025' में शिरकत करेंगे।
भाटी के स्वागत की भव्य तैयारी
राजस्थान के लोकप्रिय युवा नेता एवं युवाओं के चहेते विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के बावरला आगमन को लेकर समस्त ग्रामवासियों ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन की विशेष तैयारी की है। भाटी की एक झलक पाने और उनके motivational वक्तव्य को सुनने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और समर्थक मैदान पर जुटने की उम्मीद है। विधायक भाटी के जुड़ने से यह दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता, खेल भावना के साथ-साथ सामाजिक समरसता और युवा प्रेरणा का मंच बन गई है।
मैचों का रोमांच चरम पर
प्रतियोगिता में शामिल टीमें शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। आज की रात के मुख्य मुकाबले कुछ इस प्रकार रहेंगे, जो देर रात तक दर्शकों को बांधे रखेंगे:
| मुकाबला क्रम | समय | भिड़ंत (टीम) |
| पहला मेच | शाम 5:00 बजे | राठौड़ रायल्स सुराचन्द vs 11 स्टार हाडेचा |
| दुसरा मेच | शाम 6:30 बजे | सोलंकियान पालड़ी vs R.k इलेवन स्टार सुरावा |
| तीसरा मेच | रात्रि 8:00 बजे | शिव शक्ति सलेक्शन C K सोढ़ा Vs आशापुरा क्लब अचलपुर |
| चौथा मेच | रात्रि 9:30 बजे | आशापुरा कारोला Vs दाता फतेह सिंह क्लब परावा |
बावरला के समस्त ग्रामवासियों एवं समाजबंधुओं ने इस भव्य आयोजन में पधारकर क्रिकेट एवं युवा शक्ति का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया है। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां