रानीवाड़ा। पाली जिले के जैतारण में अशोक जीनगर की निर्मम हत्याकांड़ में लिप्त आरोपियों सख्त सजा देने की मांग को लेकर रानीवाड़ा तहसील के जीनगर समाज के लोगों ने आज मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम प्रकाशचन्द्र अग्रवाल को सौंपा। साथ ही, परिजनों को आर्थिक मदद करने का निवेदन किया है।
बता देते है कि पिछले दिनों जैतारण में अशोक जीनगर की धारदार हथियार से हत्याकर शव को बोरी में डालकर नाडी में फैंक दिया था। पुलिस ने उस वक्त हत्या चार दिनों पूर्व होने की बात कही थी। मृतक अतिनिर्धन परिवार का है और अपने परिवार का पालन जूतियां बनाकर करता था। उसकी पत्नि में भी दिव्यांग है। ऐसे में दो बेटियां व एक बेटे को बड़ा करना मुश्किल काम है। ऐसे में सरकार परिवार की मदद करे और मृतक की हत्या में लिप्त आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

इस मौके पर जीनगर समाज के तगाराम खत्री, पार्वती जीनगर, विश्नाराम गुर्जर, मनेाहर चितारा, पारसमल, अंबालाल चितारा, चंपालाल, सांकलचंद, केचलचंद, हुकमाराम, नंद किशोर, उगम देवी, नारायणीदेवी, रूपाराम, हंसराज सोनगरा, भंवरलाल, सोहनलाल, अनकीदेवी, चेलाराम, फूलचंद सहित कई जने मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां