Homeन्यूज़जोधपुर शिल्प समागम मेले का किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह...

जोधपुर शिल्प समागम मेले का किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने उद्घाटन

Published on

  • एक करोड़ लाभार्थी मंत्रालय की योजनाओ से जुड़े – श्री अविनाश गहलोत
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का समाज के लक्षित वर्ग को आत्मनिर्भर करने का संकल्प
  • 29 फरवरी से 8 मार्च तक चलने वाले इस मेले में 14 राज्यों के 100 स्टॉल्स

जोधपुर, 29 फरवरी, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल पर आधारित जोधपुर शिल्प समागम मेले का गुरुवार को रावण का चबुतरे मैदान पर भव्य उद्घाटन हुआ। मेले का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवाचार से ऐसे स्थानीय हस्तकारों, शिल्पकारों और कलाकारों को अवसर दिया जो साधारण परिस्थितियों में अपनी दक्षता और कला के बल पर असाधारण प्रतिभा के धनी है।

फोटो – PIB

शेखावत ने कहा कि एक समय था जब भारत के शिल्पकारों को विश्व उनकी दक्षता के लिए पहचानता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुलामी के दौरान सिमट चुकी स्थानीय कला और कौशल को अनेक योजनाओं से पुनर्जीवित किया है। उन्होंने विश्वकर्मा सहित अनेक योजनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि विशेषकर महिलाऐं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या तिगुनी होने की उम्मीद है।

फोटो – PIB

इस अवसर पर राजस्थान के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान की 70% जनसंख्या उनके मंत्रालय से जुड़ी हुई है, जिसमें एक करोड़ लाभार्थी शामिल हैं। इस मौके पर एनएसएफडीसी के सीएमडी रजनीश जनेव ने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के शीर्ष निगम समाज के लक्षित वर्ग को 3 से 9 प्रतिशत की दर आसानी से ऋण उपलब्ध कराते है जिससे ये वर्ग आत्मनिर्भर और सशक्त हो सके। समाज के पिछड़े और लक्षित वर्ग के उत्थान के उद्देश्य से आयोजित इस मेले का उद्देश्य लगभग 14 राज्यों के 100 अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और सफाई कर्मचारियों के लाभार्थी को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के साथ बड़ा मंच प्रदान करना है।

सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने शीर्ष निगमों के माध्यम से ऋण सहायता प्राप्त अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सफाई कर्मचारियों के लाभार्थियों के लिए प्रदर्शनी का आयोजन करके विपणन मंच प्रदान कर रहा है। यह मेला 29 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा। देश के भिन्न-भिन्न राज्यों के उत्कृष्ट हस्तशिल्प, हथकरघा, हर्बल और हैंड मेड प्रोडक्ट्स की शानदार प्रदर्शन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

साथ ही मेले में देश भर के स्वादिष्ट पकवान का स्वाद लिया जा सकता है और प्रतिदिन शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा जिसमें मुबंई से आये कलाकर बालीवुड सिंगिंग, फोक डांस, भांगड़ा, भोजपुरी संगीत, शास्त्रीय नृत्य और कवि सम्मेलन पेश करेंगे। बच्चों के लिए अलग-अलग झूलों से सुसज्जित किड्ज़ ज़ोन होगा। मेला प्रात: 11 से रात्रि 9 बजे तक चलेगा जिसमें प्रवेश नि:शुल्क है। मंत्रालय इससे पहले दिल्ली, लखनऊ, ग्वालियर, बेंगलुरु और अमृतसर में शिल्प समागम मेलों का आयोजन हो चुका है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

इकलौते चिराग ने सड़क पर तोड़ा दम, एडवोकेट सुमेर सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

घर लौटते वक्त काल बनकर आया अज्ञात वाहन, सेवाड़ा गांव में पसरा मातम; कानून...