कांग्रेस कार्यालय में गूंजे संस्मरण, कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प
सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राजीव गांधी भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह 11 बजे आयोजित विशेष कार्यक्रम में जुटे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को नमन किया।
आधुनिक भारत और आईटी क्रांति के जनक जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने इस मौके पर कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के दूरदर्शी निर्माता थे। देश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और संचार क्रांति की मजबूत नींव रखने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने मतदान की उम्र घटाकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा और पंचायती राज को सशक्त किया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
प्रमुख नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर से कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वीरेंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, जुल्फीकार अली भुट्टो, भोमाराम मेघवाल तथा नगर अध्यक्ष मुमताज अली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इनके अलावा बसंत सुथार, लक्ष्मण सांखला, पदमाराम सरगरा, मांगीलाल प्रजापत, कामिनी शर्मा, सुष्मिता गर्ग, शीला चौधरी, सुरेश चौधरी, राजेंद्र सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, जुबेदा नागोरी, खींमाराम चौधरी, देवाराम सांखला, महेंद्र सोनगरा, अनिल पंडित, जोगाराम सरगरा, अब्दुल रज्जाक, वागराम परमार, कृष्ण कुमार वनिका, पुखराज माली, वाहिद मेहर, ईश्वर सिंह बालावत, साकिर खान, कपूरराम परिहार, कैलाश माली, किशन सुंदेसा, अशोक परिहार और ओमप्रकाश चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां