जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के निर्देश पर 5 निकायों में प्रभारियों की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश
सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर। आगामी नगर निकाय चुनावों की बिसात पर कांग्रेस ने अपनी चालें चलनी शुरू कर दी हैं। चुनावी चौसर पर जीत का परचम लहराने के लिए जालौर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तय करते हुए नगर परिषद व नगर पालिकाओं के लिए समन्वयकों और सह-समन्वयकों की घोषणा कर दी है।
जिलाध्यक्ष श्रीमती रमिला मेघवाल के निर्देशानुसार संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी (मो. 9983150056) ने सूची जारी की। संगठन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से त्वरित समन्वय स्थापित कर चुनावी तैयारियों को धरातल पर गति दें।
किसे कहां की मिली कमान (सम्पर्क सूत्र सहित):
- नगर परिषद जालौर:
- समन्वयक: श्री मांगीलाल प्रजापत (मो. 9414155117)
- सह-समन्वयक: एडवोकेट अजमत अली सैय्यद (मो. 9414544618)
- नगर पालिका सायला:
- समन्वयक: श्री पदमाराम सरगरा (मो. 9636224747)
- सह-समन्वयक: श्री करताराम चौधरी (मो. 7665794142)
- नगर पालिका आहोर:
- समन्वयक: श्री जुल्फिकार अली भुट्टो (मो. 9414356222)
- सह-समन्वयक: श्री महेन्द्रपालसिंह चेकला (मो. 9001883192)
- नगर पालिका भीनमाल:
- समन्वयक: श्री लक्ष्मणसिंह जाणी (मो. 9928748459)
- सह-समन्वयक: डॉ. दिनेश राजपुरोहित (मो. 9828948145)
- नगर पालिका सांचौर:
- समन्वयक: श्री सुरजसिंह सुराणा (मो. 7742909669)
- सह-समन्वयक: एडवोकेट शिवनारायण बिश्नोई (मो. 9414588519)
नियुक्ति की प्रतिलिपि पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, जिला प्रभारी सुमन यादव और सह-प्रभारी दिलीप चौधरी को प्रेषित की गई है।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां