100 ग्राम एमडी के मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार, सांचौर पुलिस ने की कार्रवाई
सांचौर। रानीवाड़ा थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मादक पदार्थ तस्कर को सांचौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस को देखकर घर से भाग निकला था, जिसे जाब्ते ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा कर दबोच लिया।
जोधपुर रेंज महानिरीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ, शराब और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जालोर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू व वृत्ताधिकारी अरविंद जांगिड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांकड़ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह (सहायक उप निरीक्षक) मय जाब्ता ने रानीवाड़ा थाने में 100 ग्राम एमडी बरामदगी से जुड़े प्रकरण संख्या 130/2026 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। इस पर पुलिस जाब्ते ने पीछा कर करीब 5 किलोमीटर दूर उसे घेरकर पकड़ लिया।
गिरफ्तार वांछित आरोपी:
- विकास उर्फ विक्रम खिलेरी निवासी दांता, पुलिस थाना सांचौर, जिला जालोर।
आरोपी को अग्रिम अनुसंधान के लिए करड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा। इस कार्रवाई में सांकड़ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल जयंतीलाल की मुख्य भूमिका रही।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां