भोमिया राजपूत समाज व युवाओं में मजबूत पकड़, सोलंकी की नियुक्ति से क्षेत्र में पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी का हाथ होगा और मजबूत
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए जालोर जिले के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। प्रदेशाध्यक्ष योगिता शर्मा द्वारा जारी आधिकारिक सूची में रानीवाड़ा ब्लॉक की महत्वपूर्ण कमान सक्रिय व जुझारू युवा नेता चंदन सिंह पुत्र प्रभु सिंह सोलंकी (भोमिया राजपूत) को सौंपी गई है। सोलंकी की इस नियुक्ति से रानीवाड़ा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
वर्तमान में ग्राम सेवा सहकारी समिति रानीवाड़ा के डायरेक्टर के रूप में कार्यरत चंदन सिंह सोलंकी लंबे समय से पार्टी संगठन और सहकारिता क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय हैं। रानीवाड़ा शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में भोमिया राजपूत समाज सहित सर्वसमाज के युवाओं के बीच उनकी मजबूत और लोकप्रिय छवि है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोलंकी को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी और पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी को सांगठनिक रूप से बड़ी मजबूती मिलेगी।
जनसमस्याओं और अभावों के समाधान को मिलेगी नई धार
अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जरिए आमजन की समस्याओं, किसानों व वंचित वर्ग के अभावों और विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता रहेगा। चंदन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में रानीवाड़ा में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जनसेवा के कार्यों को गति देने का खाका तैयार किया जा रहा है।
जालोर जिले के 10 ब्लॉकों में नई नियुक्तियां
प्रदेशाध्यक्ष योगिता शर्मा द्वारा जालोर जिला कांग्रेस कमेटी (अभाव अभियोग प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष केशाराम मेघवाल की अनुशंसा पर अनुमोदित सूची में जिले के 10 ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है:
- ब्लॉक रानीवाड़ा: चंदनसिंह (रानीवाड़ा)
- ब्लॉक सांचौर: चतराराम (अगार)
- ब्लॉक चितलवाना: श्रीराम लोल (रणोदर)
- ब्लॉक आहोर: जवानाराम (आहोर)
- ब्लॉक भाद्राजून: अनवरखां (भाद्राजून)
- ब्लॉक जालोर: सामतराज (आसलन)
- ब्लॉक सायला: चन्दनसिंह (सायला)
- ब्लॉक जसवन्तपुरा: कृष्णकुमार (जसवन्तपुरा)
- ब्लॉक भीनमाल: हरचन्दराम (भीनमाल)
- ब्लॉक बागोड़ा: शैतानसिंह (बागोड़ा)
बधाई देने वालों का लगा तांता
चंदन सिंह सोलंकी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सहकारिता से जुड़े जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवा और ऊर्जावान नेतृत्व के आगे आने से क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान की गति तेज होगी और आगामी दिनों में पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त नजर आएगी।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां