Homeजालोरसाँचोर क्षेत्र में 25 सड़कों पर होंगे 10 करोड़ खर्च, राशि स्वीकृत,...

साँचोर क्षेत्र में 25 सड़कों पर होंगे 10 करोड़ खर्च, राशि स्वीकृत, मंत्री का जताया आभार

Published on

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने सड़कों के लिहाज से सांचौर विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दी है। स्थानीय विधायक व राजस्थान सरकार में श्रम मंत्री सुखराम बिश्नोई की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांचौर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली 25 सड़कों को स्वीकृति दी है। ये 25 सड़क मार्ग सांचौर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गांवों-ढाणियों को जोड़ेंगे। इन सड़कों मार्गों की कुल लम्बाई करीब 56 किलोमीटर है।

(इन सड़क मार्गों की सूची संलग्न है।)

बिश्नोई ने बताया कि आने वाले वक्त में सांचौर की लगभग सभी प्रमुख ढाणियों-गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा जिसके लिए जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसी कड़ी में विधायक कोष व पंचायत समिति मद से सांचौर तथा चितलवाना की 13 ग्राम पंचायतों में WBM के तहत सड़कों के डामरीकरण की स्वीकृति जारी की गई है जिनकी लम्बाई करीब 27 किलोमीटर है। (सूची संलग्न)

(इन सड़क मार्गों की सूची संलग्न है।)

श्रम मंत्री सुखराम बिश्नोई का कहना है कि सांचौर विधानसभा क्षेत्र के गांवों और ढाणियों को सड़क मार्ग से जोड़ना उनकी एक बड़ी प्राथमिकता है और वे इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। मंत्री श्री बिश्नोई ने भरोसा दिलाया कि आने वाले वक्त में सांचौर विधानसभा क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा सुगम सड़क मार्ग सुविधाएं मिलेंगी।

बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार ने इससे पूर्व भी सांचौर को सड़कों के लिहाज से कई बड़ी सौगातें दी हैं जिनमें रानीवाड़ा-सांचौर, नरसाणा-डूंगरी, करड़ा-जाणवी, भीनमाल-मिठीबेरी की MDR सड़कें भी शामिल हैं। इन MDR के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद राज्य सरकार ने एक नियत अवधि में कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये हैं।

सुखराम बिश्नोई ने सांचौर विधानसभा क्षेत्र की जनता की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव का आभार प्रकट किया है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...