Homeन्यूज़रविवार को भीनमाल आएंगे मोदी, विजय शंखनाद रैली को करेंगे संबोधित -...

रविवार को भीनमाल आएंगे मोदी, विजय शंखनाद रैली को करेंगे संबोधित – पूनिया

Published on

जालोर। जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लूम्बाराम चौधरी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार को सुबह 10ः30 बजे भीनमाल में 72 जिनालय के पास जालोर-रामसीन रोड़ पर विशाल जनसभा (विजय शंखनाद रैली) को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की तैयारियों को को लेकर भीनमाल पहुंचे भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ॰ सतीश पूनियां ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

पूनिया ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेत और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को सुनने के लिए जालोर-सिरोही की जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भीनमाल में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी और कम से कम 5 लाख लोगों के जुटने का दावा किया। पूनियां ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था एवं सभा स्थल पर आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों ने रूट चार्ट जारी कर दिया है।

सभास्थल पर आने वाले लोग निर्धारित रूट से ही आएं ताकि किसी को कोई असुविधा ना हो। प्रधानमंत्री मोदी सहित सभा में आने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं, मंत्रीगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों के लिए व्यवस्थाऐं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

इस दौरान पूनियां के साथ कलस्टर प्रभारी एवं सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, लोकसभा प्रभारी एवं राज्य मंत्री के॰के॰ विश्नोई, मंत्री ओटाराम देवासी, लोकसभा समन्वयक महेन्द्र बोहरा, लोकसभा संयोजक नारायण सिंह देवल, सांसद देवजी पटेल, आबू-पिंडवाडा विधायक समाराम गरासिया, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जालोर जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, सिरोही जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, लोकसभा सह संयोजक नारायण पुरोहित, जालोर जिला प्रमुख राजेश राणा, सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व विधायक रेवदर जगसीराम कोली, पूर्व विधायक भीनमाल पूराराम चौधरी सहित लोकसभा कोर कमेटी एवं लोकसभा चुनाव प्रबन्धन समिति के सभी सदस्य, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...