Homeन्यूज़एनजीओ की मदद से 45 बच्चों की जिंदगी में आयी रोशनी, प्रभाकर...

एनजीओ की मदद से 45 बच्चों की जिंदगी में आयी रोशनी, प्रभाकर सेवा संस्थान के प्रयास

Published on

प्रभाकर सेवा संस्थान के मिशन मुस्कान से जरूरतमंद बच्चों के खिले चेहरे, एनजीओ के सहयोग से शिक्षा से वंचित घुमंतु परिवार के 45 बच्चे अब स्कूल जाएंगे, शिक्षा के बिना जीवन का कोई महत्व नहीं, बालिकाओं को भी करें शिक्षित -एसडीएम चौहान

रानीवाड़ा। उपखंड सहित जिलेभर के ग्रामीण तबके में अभी भी तालीमी स्तर नीचे है। स्कूल से वंचित बच्चों की तादात हजारों में है। ऐसे में कई संस्थाएं आज भी रूट लेवल औी जीरो ग्राउंड पर बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में रानीवाड़ा की प्रभाकर सेवा संस्थान ने बच्चों को जोड़ने के लिए एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। जो कि सफल होती दिखाई दे रही है।

बताए देते है कि रानीवाड़ा में प्रभाकर सेवा संस्थान की ओर से शिक्षा से ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और अनाथ निराश्रित, असहाय सहित जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए अभियान मिशन मुस्कान चलाया जा रहा है।

गुरुवार को संस्थान ने एसडीएम कुसुमलता चौहान की प्रेरणा से रानीवाड़ा के पास देवपुरा में शिक्षा से वंचित घुमंतु परिवार के 45 बच्चों को निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री किट वितरित कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जुडने और नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया।

एसडीएम चौहान ने कहा कि आज के युग में शिक्षा के बिना जीवन का कोई महत्व नहीं है। शिक्षा के बिना जीवन अधुरा है इसलिए अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजकर उच्च शिक्षा दिलवाएं। घुमंतु परिवार के लोगों को बालिका शिक्षा का महत्व समझाते हुए बालिकाओं को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि अनाथ निराश्रित और असहाय बच्चों के शिक्षा में सहयोग के लिए प्रभाकर सेवा संस्थान की ओर से संचालित गतिविधियां अत्यंत सराहनीय है। संस्थान के सचिव अमृत पुरोहित ने बताया कि रानीवाड़ा एसडीएम कुसुमलता चौहान की प्रेरणा से घुमंतु परिवार के बच्चों को एनजीओ की ओर से निःशुल्क स्कूल बैग, स्कूल यूनिफॉर्म और पाठ्य सामग्री किट उपलब्ध करवाएं गए हैं।

पुरोहित ने कहा कि इन बच्चों का विद्यालय में प्रवेश करवाकर इनका नियमित रूप से हमेशा उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक एनजीओ की ओर से सहयोग किया जाएगा। पुरोहित ने घुमंतु परिवार के लोगों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाकर उनके बेहतर भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया।

पुरोहित ने घुमंतु परिवार के लोगों को नशामुक्ति के प्रति भी जागरूक किया। अनाथ निराश्रित असहाय और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री किट सहित चरण पादुकाएं उपलब्ध करवाकर ऐसे बच्चों के जीवन में खुशियां लाने के लिए एनजीओ की ओर से मिशन मुस्कान चलाया जा रहा है। घुमंतु परिवार के लोगों ने भावुक होकर एसडीएम और स्वयंसेवी संस्था का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पुनमाराम, खेताराम, मोतीराम, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, अमराराम, श्रवण कुमार, रेवाराम, उतम कुमार, कृष्ण कुमार सहित घुमंतु परिवार के कई लोग सहित बच्चे मौजूद थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...