जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल ने क्षेत्र में भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज सांचोर स्थित निवास पर पक्षियों और छोटे जीव-जंतुओं को तपती गर्मी से राहत दिलाने के लिए परिंडे बांधे।
इस दौरान क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप इस ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए छोटे बर्तनों में दाना-पानी अवश्य रखें तथा पशुओं के लिए चारा व पानी उपलब्ध करवाने के लिए यथासंभव सहयोग प्रदान करें।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह झाब, मंडल अध्यक्ष रतन देवासी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष साहेब खां, जिला मीडिया प्रभारी भावेश सोनी, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष भरत जीनगर, भामस जिलाध्यक्ष देवराज चौधरी, मंडल महामंत्री गंगदाराम चौधरी, नगर मंडल महामंत्री मांगीलाल दर्जी, नगर मंडल उपाध्यक्ष नरेश पुरोहित, अमराराम देवासी, राजेश सेन, लूणकरण खत्री, शांति लाल मेघवाल, एडवोकेट सी आर चौधरी, हरीश चौधरी, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।