Homeन्यूज़रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी नई...

रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी नई सड़कें – देवल

Published on

रानीवाड़ा। रानीवाडा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से मिलकर बजट घोषणा संख्या 12/2024-25 हेतु विधानसभा क्षेत्रवार राशि रूपये 5.00 करोड़ की लागत से रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की नॉन-पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के प्रस्ताव दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूर्व विधायक देवल को सभी सड़कों को स्वीकृति शीघ्र ही जारी करवाने का भरोसा दिलाया और कहा कि सुशासन के संकल्प के लिए प्रतिबद्ध राजस्थान की भाजपा सरकार विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोडेगी। हमारी सरकार मोदीजी की गारंटियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है।

देवल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को बताया कि रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर ही राज्य सरकार द्वारा चाहे गये 5.00 करोड़ रूपए की लागत के नॉन-पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के प्रस्ताव सार्वजनिक निर्माण विभााग के अधिकारियों से तैयार करवाकर जिला कलक्टर जालोर एवं सांचौर के माध्यम से राज्य सरकार को भिजवा दिए हैं और मैंने आपको पहले भी और आज भी ये प्रस्ताव व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दिए हैं।

देवल ने कहा कि रानीवाडा विधानसभा क्षेत्र में विगत 5 वर्षों में सड़कों की भारी दुर्दशा हो गई थी, पिछली कांग्रेस सरकार ने अपने अंतिम समय में कुछ सड़कें बनवाई लेकिन वो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। अभी भी बहुत सी सड़कें जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं जिनमें बडे-बड़े गडढे हो रखे हैं उनका नवीनीकरण किया जाना बहुत आवश्यक है। इसलिए रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में नॉन-पेचेबल सड़क रानीवाडा से डूंगरी 5.00 किलोमीटर, चाटवाड़ा से सांवलावास सड़क 3.00 किलोमीटर, स्टेट हाईवे 31 कागमाला चौराहा से राजपुरा तक 4.00 किलोमीटर सड़क, सांकड-गुंदाऊ-खारा सड़क 6.500 किलोमीटर, जसवंतपुरा से कलापुरा सड़क 4.00 किलोमीटर, संपर्क सड़क शिवगढ़ 1.400 किलोमीटर, जसवंतपुरा से सिलदर जिला सीमा तक 2.500 किलोमीटर एवं बिकनवास से जसवंतपुरा सिलदर मुख्य सड़क तक 1.000 किलोमीटर सड़कों का 5.00 करोड़ रूपये की लागत से निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य करवाया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...