मुख्य आरोपी राम बिश्नोई फरार, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर पकड़ीं गाड़ियां
डीसा (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क)। गुजरात स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) की टीम ने शुक्रवार तड़के डीसा ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर, पुलिस ने रामुण से डीसा की ओर जा रही दो संदिग्ध गाड़ियों की घेराबंदी की। इस दौरान तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही गाड़ी (GJ-01-HV-6916) और उसकी पायलोटिंग कर रही कार (GJ-01-KW-4517) को पुलिस ने टेटोडा गौशाला के पास सड़क ब्लॉक करके रोका। खुद को घिरा देख इनोवा चालक ने गाड़ी पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने लाठियों से गाड़ी के शीशे तोड़कर मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया।
हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य सूत्रधार राम बिश्नोई भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान दोनों गाड़ियों से 11.83 लाख रुपये मूल्य की शराब की 4320 बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने शराब और गाड़ियों सहित कुल 57.48 लाख रुपये का मुद्दामाल जब्त किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों के अलावा पुलिस ने पांच अन्य लोगों को वांछित घोषित किया है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
गुजरात में स्टेट मॉनिटरिंग सेल की टीम ने डीसा ग्रामीण पुलिस स्टेशन इलाके में शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 57 लाख रुपये का माल जब्त किया है जिसमें पुलिस ने टेटोडा गौशाला के पास नाकाबंदी कर शराब से भरी गाड़ियों को रुकने का इशारा किया तो चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में लाठियों से गाड़ी के कांच तोड़कर तीन आरोपियों को धर दबोचा जबकि मुख्य आरोपी राम बिश्नोई अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां