रानीवाड़ा/टीकम पाल। राजस्थान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। घोषित परिणामों में रानीवाड़ा ब्लॉक के उपाध्यक्ष पद पर हिरपुरा निवासी युवा नेता सुरेश रोहिण ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव में जीत के बाद सुरेश रोहिण ने अपने समर्थकों, मतदाताओं तथा युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि यह पूरे युवा कांग्रेस परिवार और रानीवाड़ा क्षेत्र के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर उन्हें समर्थन दिया। रोहिण ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं और साथी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह उन पर विश्वास जताकर मत एवं समर्थन दिया, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे युवा कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम निरंतर करते रहेंगे। उधर, उनकी जीत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती रमीला मेघवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। जीत की खबर से उनके समर्थकों व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
सुरेश रोहिण बने रानीवाड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष

सर्कलन्यूज़® राजस्थान का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
मारवाड़ और राजस्थान की हर हलचल पर सबसे तेज़ और सटीक नज़र: पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने व संपूर्ण राजस्थान के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी (CircleNews.in) पर।
यूट्यूब चैनल
वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट देखें
वीडियो खबरों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और ब्रेकिंग लाइव अपडेट्स के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें और 🔔 घंटी के आइकन को दबाकर ताज़ा अपडेट्स पाएं।
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करेंविज्ञापन एवं सहयोग
विज्ञापन एवं बिज़नेस पार्टनरशिप
अपने व्यवसाय, संस्थान, ब्रांड या कार्यक्रम को लाखों पाठकों तक पहुंचाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के लिए अभी संपर्क करें।
9829441487 पर वाट्सअप करें📢 WhatsApp चैनल से जुड़ें फॉलो करें








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां