Homeसांचौरपुलिस थाना सांचौर का हैड कानिस्टेबल 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे...

पुलिस थाना सांचौर का हैड कानिस्टेबल 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Published on

जयपुर, 27 नवम्बर। लंबे समय के बाद जालोर सांचौर जिले में एसीबी टीम भ्रष्टाचार को काबू में करने के लिए एक्टिव हुई है। सिरोही एसीबी चौकी प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल की टीम को सफलता मिली है। एक हैड मुंशी को 25 हजार की रिश्वत लेते रेड हैंडेंड किया गया है।

बता देते है कि एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की सिरोही इकाई द्वारा आज सांचौर में कार्यवाही करते हुये किशनाराम हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना सांचौर, जिला सांचौर को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की सिरोही इकाई को परिवादी द्वारा एक शिकायत इस आशय की दी गई कि उसके परिवारजनों के विरूद्ध दर्ज मुकदमे में मदद करने की एवज में आरोपी किशनाराम हैड कानिस्टेबल 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. की सिरोही इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक कुयाराम द्वारा मय टीम के सांचौर में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी किशनाराम हैड कानिस्टेबल को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शिकायत के सत्यापन के दौरान भी आरोपी हैड कानिस्टेब द्वारा परिवादी से 5 हजार रुपये अपने परिचित के खाते में जरिये फोन-पे ट्रांसफर करवाकर वसूल कर लिये गये थे। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

विकास की सौगात: शिवगंज पंचायत समिति में 30 लाख से 7 ट्यूबवेल स्वीकृत, प्रधान ललिता कुंवर ने जाते-जाते निभाया अपना वादा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क शिवगंज। पंचायत समिति शिवगंज के अधीन आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों...

चुनाव हारे पर अध्यक्ष पद की दावेदारी, शिवगंज पालिका में जैसलमेर जैसा ‘हाइब्रिड’ सियासी भूचाल!

हार के बाद भी नामांकन, भाजपा के 3 बागी पार्षदों के भरोसे पलटेगा बाजी?...

मूली में गरजा किसान: 16 सितंबर को चितलवाना उपखंड पर महापड़ाव की तैयारी

अन्नदाता की सुनवाई नहीं, अकाल घोषणा और बीमा घोटाले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई...

35 कानूड़ा प्रतिमाओं संग किलवा में रचा गया इतिहास: रूपाजी आंजणा धाम में उमड़ा आस्था, संस्कृति और जनसेवा का महासैलाब

सर्कल न्यूज नेटवर्क मातृशक्ति के गरबा, 251 यूनिट रक्तदान और दही-हांडी से भक्तिमय हुआ माहौल;...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...

जिम का तड़का: अब गांव-गांव में दिखेगी डोले-शोले की रंगत, 15 पंचायतों में 37.50 लाख से लगेंगे ओपन जिम

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क शिवगंज। गांव की आबो-हवा में अब सेहत और फिटनेस का नया जोश...

सम्मान की दरकार: जीवन संवारने वाले बुजुर्ग गुरुजनों को मिले आरामदायक सफर की सौगात

2+2 बसों में सहयोगी सहित आजीवन निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की उठी मांग, शिक्षक...