जालोर जिला भाजपा का गढ हैं, जिले की पांच विधानसभा सीटों में से 4 से भाजपा के विधायक हैं। भाजपा को और सशक्त करने के उद्देश्य और 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस साफ जालोर के नारे को सच करने के लिए शक्तिकेंद्र पालक की रचना की गई हैं
जालोर। राजस्थान विधानसभा के चुनावों को लेकर जालोर भाजपा तैयारियों में जुट चुकी हैं, बुथ सशक्तिकरण, एवं हर घर तक सम्पर्क को लेकर पिछले एक माह से विभिन्न अभियानों के माध्यम से भाजपा आमजन से सम्पर्क साधने में लगी हैं।
जालोर भाजपा ने बुथ सशक्तिकरण के अभियान को लेकर योजना बना ली हैं, जिसके अंतर्गत जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम. पटेल को साँचोर विधानसभा के मेडा शक्तिकेंद्र तो जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली को ईटादा जोधावास शक्तिकेंद्रों पर पालक के रूप में नियुक्त किया गया। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित को आहोर विधानसभा के डीगाव, डूडसी शक्तिकेंद्र एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग को मडगांव, बाकरा गांव, बाकरा रोड एवं बेरठ शक्तिकेंद्र की जिम्मेदारी सौपी।
साँचोर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी को अरणाय एवं भाजपा नेता दानाराम चौधरी को किलवा, डभाल शक्तिकेंद की जिम्मेदारी सौपी हैं। जालोर भाजपा ने हर घर तक सम्पर्क और बुथ सशक्तिकरण को लेकर शक्तिकेंद्र रचना में शक्तिकेंद्र पालकों की नियुक्तियां की, जो अपने शक्तिकेंद्र के बुथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा को धरातलीय मजबुती प्रदान करने का का करेगें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली से विशेष बातचित में उन्होनें बताया की जालोर जिला भाजपा का गढ हैं, जिले की पांच विधानसभा सीटों में से 4 से भाजपा के विधायक हैं। भाजपा को और सशक्त करने के उद्देश्य और 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस साफ जालोर के नारे को सच करने के लिए शक्तिकेंद्र पालक की रचना की गई हैं।
भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों को एक शक्तिकेंद्र का पालक नियुक्ति किया गया हैं, जिसके अंतर्गत उन्हें अपने शक्तिकेंद्र में सगठन की विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने के साथ-साथ बुथ सशक्तिकरण, हर घर सम्पर्क जैसे अन्य कार्यो को भी किया जाएगा।