दो दिन पहले प्रताप राजपुरोहित को बनाया था गोसेवा आयोग का सदस्य, राजपुरोहित समाज ने सीएम का जताया आभार
रानीवाड़ा। विधानसभा चुनावों में सालभर रहने के बाद अब राजस्थान सरकार ने राजनैतिक नियुक्तियों की घोषणाओं में तेजी दिखाई है। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वीकृति के बाद युवा मामलें एवं खेल विभाग के शासन सचिव राम बाबू सैनी ने आदेश जारी कर चार सदस्यों का मनोनयन किया है। रानीवाड़ा विधानसभा के दौलपुरा निवासी और भीनमाल को कर्मभूमि बनाने वाले सुनील राजपुरोहित सहित सुश्री कंचनकंवर राजनगर, बंशीधर सैनी जयपुर, सुरेन्द्र गुर्जर दौसा को सदस्य बनाया गया है।
कौन है सुनील राजपुरोहित
रानीवाड़ा के दौलपुरा निवासी सुनील राजपुरोहित का बैंगलुर में अच्छा खासा बिजनेस है। उन्होंने मोबाइल, कम्प्यूटर, रियल स्टेट, भवन निर्माण सहित कई क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है। फिलहाल, इनके मुंबई सहित राजस्थान में कन्स्टंªक्शन के बड़े प्रोजेक्ट चल रहे है। इनकी शुरू से राजनीति में इच्छा रही। महात्मा गांधी से प्रभावित सुनील राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आदर्श नेता माना। आज गहलोत और उनकी शैडो माने जाने वाले पुखराज पाराशर से खासी नजदीकीयां है। इन्होंने गत विधानसभा चुनावों में भीनमाल से कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार बनाने के लिए दावा किया था। आज भी राजपुरोहित भीनमाल से सक्रिय राजनेता माने जाते है।
क्या है राजस्थान युवा बोर्ड
मौजूदा वक्त में राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा है जिनको राज्य मंत्री का दर्जा और उपाध्यक्ष सुशील पारीक को उपमंत्री का दर्जा हासिल है। लांबा इन दिनों राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में साथ है। राजस्थान युवा बोर्ड, प्रदेश में युवा मामले एवं खेल विभाग के नियंत्रण में राज्य में युवाओं के विकास की सर्वाेच्च संस्था है।युवा बोर्ड, स्वायतशासी अनुदानित संस्था है। युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, विज्ञान व तकनीकी में दक्षता, कार्यकुशलता व्यक्तिव विकास राजस्थान राज्य युवा बोर्ड का मुख्य ध्येय है। राजस्थान युवा बोर्ड जयपुर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एव 12 सदस्यों को मनोनीत किया गया। राजस्थान युवा बोर्ड का पूर्ण गठन हो गया है।